{"_id":"57d43c7f4f1c1b5d783188f9","slug":"killed-on-the-amount-of-development-department-horoscope","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के राशि पर कुंडली मारे हैं विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के राशि पर कुंडली मारे हैं विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत जिला योजना, राज्य सेक्टर आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कई विभागों को बीते वित्तीय वर्ष में योजनाओं की अवशेष धनराशि खर्च नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
सीडीओ ने बी और डी श्रेणी के निर्धारित मदों में विभागों से पखवाड़ेभर में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्डों का डिजिटीलाइनेशन में कार्य में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि बीस सूत्री कार्यक्रम में 13 मदों में ए, छह में बी और दो में डी श्रेणी प्राप्त की गई है। बैठक में विभागों को वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रस्तावित कार्यों के जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बताया गया कि जिला सेक्टर में 8093 लाख के सापेक्ष 2221.65 लाख शासन से अवमुक्त हो चुकी है, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को 1775.64 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं। इस मौके पर डीडीओ पीके पांडे, वीके पुरी, शक्ति प्रसाद, अविनाश भदौरिया, कमल सिंह नेगी, सुरेश कुमार सिंह, अमर सिंह, विद्या सिंह सोमनाल आदि मौजूद थे।