फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Khelo India Centre Tehri won in the Under-14 category and Bageshwar in the Under-18 category.

Tehri News: अंडर-14 में खेलो इंडिया सेंटर टिहरी और अंडर-18 में बागेश्वर जीते

Sun, 09 Nov 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 09 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Centre Tehri won in the Under-14 category and Bageshwar in the Under-18 category.
नरेंद्रनगर खो-खो प्रतियोगिता के विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
रजत जयंती पर आयोजित हुआ राज्य स्तरीय बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। खेल विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 में खेला इंडिया सेंटर टिहरी और अंडर-18 में बागेश्वर की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को नरेंद्रनगर में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 वर्ग में पहला सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर टिहरी ने ऊधमसिंह नगर को 16-14 और दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने देहरादून को 25-19 अंकों हराया। देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 11-10 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में खेल इंडिया सेंटर टिहरी ने नैनीताल को एकतरफा मुकाबले में 13-6 से हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

अंडर-18 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बागेवर ने देहरादून को 13-9, दूसरे सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर टिहरी ने नैनीताल को 21-16 से हराया। तीसरे स्थान के लिए नैनीताल ने देहरादून को 9-8 से हराया। फाइनल में बागेश्वर ने खेलो इंडिया सेंटर टिहरी को रोमांचक मैच में 16-14 से हराकर विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस साल उत्तराखंड ने नेशनल खेल का शानदार आयोजन कर देश को एक संदेश दिया है। राज्य में खेल और खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस माह के अंत में टिहरी बांध की झील में राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग का प्रिसीडेंस कप आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत, महेश गुसाई, मुकेश शर्मा, सूर्य प्रकाश जोशी, महेश पालीवाल, राजीव गौड, सुरेश बिजल्वाण, वहीद अहमद, विभव शर्मा, सनत कुमार, अर्जुन प्रसाद, अमित पंवार, राजीव पेटवाल, डीएस चौहान रोहित असवाल मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed