{"_id":"6210df0989a77455a32d61ec","slug":"kendriya-vidyalaya-may-start-in-madannegi-from-the-new-academic-session-new-tehri-news-drn404449386","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शिक्षा सत्र से मदननेगी में शुरू हो सकता केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शिक्षा सत्र से मदननेगी में शुरू हो सकता केंद्रीय विद्यालय
टिहरी के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करती केवि की टीम।
- फोटो : NEW TEHRI
Link Copied
टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर के मदननेगी में नए शिक्षा सत्र से केंद्रीय विद्यालय शुरू होने की उम्मीद जग गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। वैकल्पिक व्यवस्था पर मदननेगी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पुराने भवन पर कक्षाएं संचालित की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से धारमंडल, रैका समेत अन्य क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
राजशाही के जमाने और पुराने टिहरी के सबसे निकट होने के कारण कभी मदननेगी में खूब रौनक हुआ करती थी, लेकिन टिहरी बांध बनने के बाद यहां से लोगों का पलायन हुआ। झील बनने के बाद सरकार ने मदननेगी-टिपरी रोपवे का निर्माण कराया। जिससे लोग आवागमन कर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। साथ ही मदननेगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील, बेसिक स्कूल समेत इंटर कॉलेज भी स्थापित किया गया। बावजूद स्थानीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग करते रहे हैं। पूर्व में विधायक विजय सिंह पंवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम दत्त जुयाल ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य और केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया था। सरकार ने केवि खोलने के लिए जिला प्रशासन को भूमि की उपलब्धता के निर्देश दिए थे। डीएम टिहरी ने भूमि का प्रस्ताव को केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजा गया। बताया कि केवि संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन, केवी ऋषिकेश की प्राचार्य सुधा गुप्ता, नई टिहरी के प्राचार्य एसएस जयड़ा ने मदननेगी क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय भवन और स्टॉफ क्वाटर्स के लिए न्यूनतम 50 नाली जमीन की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत ने मदननेगी के पास 70 नाली सरकारी भूमि का प्रस्ताव प्रशासन को पूर्व में ही भेजा था। जिससे अब उम्मीद है कि नए शिक्षा सत्र से डायट भवन में कक्षाएं संचालित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।