फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kaushik of Kirtinagar was the champion in 800, 1500 and 3000 meters.

Tehri News: कीर्तिनगर के कौशिक 800, 1500 व तीन हजार मीटर में रहे चैंपियन

Sat, 18 Oct 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Kaushik of Kirtinagar was the champion in 800, 1500 and 3000 meters.
नई टिहरी में जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता की विजेता टीम के ​खिलाड़ी व ​शिक्षक। संवा
100, 200 व 400 मीटर में सबसे आगे दौड़ी चंबा की काजल
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में शिक्षा विभाग की 25वीं जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। बालक वर्ग की 800, 1500 व तीन हजार मीटर की रेस में राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के कौशिक और बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर में राजकीय इंटर कॉलेज चंबा की काजल चैंपियन रही।

ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल रावत, मीडिया प्रभारी कमलनयन रतूड़ी ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में जीआईसी लालूरीखाल के हिमांशु रावत दूसरे व धारकोट के विवेक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में जीआईसी छाम के सूरज, चंबा के सुजल राणा, कमांद के सुजल पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-17 हैमर थ्रो में जीआईसी नकुरची की अक्षिता, बनाली की सपना, आगर की अर्चना, अंडर-19 में जीआईसी नकुरची की सलोनी व मानसी तथा आगर नरेंद्रनगर की अंकिता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग अंडर-17 त्रिकूद में जीआईसी किलकिलेश्वर के मयंक, क्यारी के प्रिंस, नैचुली के अजित व अंडर-19 में जीआईसी कोटविशन के जितेंद्र, नैचुली के विशाल, थत्यूड़ के दीपक, अंडर-19 बालिका में जीआईसी घुमेटीधार की प्रीति, धारकोट की अंशिका, चकुरची की पार्वती ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 भाला फेंक बालिका वर्ग में जीआईसी पुजार गांव की मीनाक्षी पहले, धारकोट की तानिया दूसरे, म्याणी की ऋषि तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 गोला फेंक बालक वर्ग में जीआईसी घुत्तु के मोहित, दिनगांव के रोबिन, क्यारी के सुमित, चक्का फेंक में जीआईसी दीनगांव के रोबिन, कमांद के गौरव, पलेठी डोबरियालों के अनुज क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग ऊंची कूद में जीआईसी कोट विशन के जितेंद्र पहले, बैरगणी पाली के शिवम दूसरे, गालुडधार के आयुष राणा तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-17 बालक वर्ग 400 सौ मीटर में चंबा, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर, अंडर-19 में कीर्तिनगर, जौनपुर व चंबा ब्लॉक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ़ सुशील कोटनाला, चक्रधर प्रसाद भद्री, नरपाल नकोटी, राजीव कठैत, दिनेश रावत, नीलम नेगी, अंजू रमोला, भरतराम बडोनी, राजेंद्र डोभाल, दुर्गा काला, जगवीर महर, उपेंद्र मैठाणी, राकेश बधानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed