{"_id":"65ba4fafe45aea76b10b54b8","slug":"kartisha-suraj-stood-first-and-anshika-and-aanchal-stood-second-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-104835-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: करतिशा, सूरज प्रथम और अंशिका व आंचल द्वितीय रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: करतिशा, सूरज प्रथम और अंशिका व आंचल द्वितीय रही
विज्ञापन
अहिंसा उत्सव पर गांधी के विचारों पर कराई भाषण प्रतियोगिता
नई टिहरी। अहिंसा के रास्ते कार्यक्रम के छह वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस की ओर से अहिंसा उत्सव सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के समापन पर छात्र-छात्राओं के बीच वर्तमान समय में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बौराड़ी मिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है, जहां विश्व के आधा से ज्यादा देश परमाणु शक्ति संपन्न हो गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक सैयद मुशर्रफ अली और पीसीसी सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए असहयोग आंदोलन के साथ ही दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह आंदोलन को इतिहास में जगह मिली है।
भाषण के जूनियर वर्ग में करतिशा राणा प्रथम, अंशिका द्वितीय और बानी अरोड़ा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में सेंट एंथोनी के सूरज नौटियाल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की आंचल सोनी द्वितीय और कांन्वेट स्कूल के शुभम पुंडीर तृतीय रहे। वरिष्ठ पत्रकार साहब सिंह सजवाण, साहित्यकार महीपाल नेगी और शिक्षिका नीलम लता सिंह निर्णायक रहे। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, खुशीलाल, असद आलम, गबर सिंह रावत, ईमरान खान, वीरेंद्रदत्त, सरताज अली और अमित पंत मौजूद थे।