{"_id":"602404e18ebc3ee96f777e39","slug":"kanatal-andhyari-sungaon-road-gets-green-signal-new-tehri-news-drn370400845","type":"story","status":"publish","title_hn":"काणाताल-अंध्यारी-सनगांव सड़क को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काणाताल-अंध्यारी-सनगांव सड़क को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
लंबे समय से अधर में लटका काणाताल-अंध्यारी-सनगांव मोटर मार्ग निर्माण की राह खुल गई है। वन विभाग ने आठ किमी मोटर मार्ग में आ रही वनभूमि के हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी है। अब उम्मीद है कि वर्षों से अधर में लटके मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा।
चंबा ब्लॉक के सौड़, सनगांव, खुरेत, पुजाल्डी आदि गांव के ग्रामीण लंबे समय से कई किमी पैदल नाप रहे हैं। वर्षों पूर्व सरकार ने आठ किमी काणाताल-अंध्यारी-सनगांव मोटर मार्ग को मंजूरी दी थी, लेकिन वनभूमि की एनओसी नहीं मिलने से मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था। छह फरवरी को केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय पर्यवेक्षक शशि शंकर, डीएफओ नरेंद्रनगर धर्म सिंह मीणा, वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने कहा कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए मोटर मार्ग जरूरी है।
प्रधान मनमोहन नेगी ने कहा कि टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, सेवानिवृत्त कैप्टन रौंपाल चंद रमोला, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल के प्रयास से वनभूमि को मंजूरी मिली है। कहा कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द सड़क निर्माण किया जाएगा। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है।