{"_id":"687b8467c6bb3d3d450fb9cf","slug":"jaunpur-soon-smooth-travel-will-be-available-on-papara-kheda-bhuyansari-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-113676-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : पापरा-खेड़ा भूयांसारी रोड पर जल्द मिलेगी सुगम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : पापरा-खेड़ा भूयांसारी रोड पर जल्द मिलेगी सुगम यात्रा
Sat, 19 Jul 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
600 मीटर हिस्से के सुधारीकरण और डामरीकरण क लिए 36 लाख रुपये मंजूर
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के पापरा-खेड़ा भूयांसारी मोटर मार्ग पर आवागमन जल्द सुगम होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने इस मार्ग के बचे हुए 600 मीटर हिस्से के सुधारीकरण और डामरीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता जेपी नौटियाल ने बताया कि इस कार्य के लिए 36 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
यह मार्ग 2020 में बना था और 2022 में इसका डामरीकरण हुआ था लेकिन तब 600 मीटर हिस्सा छूट गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब दो चरणों में पत्थर बिछाने का काम पूरा हो चुका है और तीसरे चरण की तैयारी है। बरसात का मौसम खत्म होते ही डामरीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
मोटर मार्ग ग्राम खेड़ा, चकपोत, कैथ, भूयांसारी, किंसू, ठिक, ओडारसु, मैड बैट, मथलाऊ और कांडलगांव जैसे गांवों के हजारों लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा जिससे उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।