{"_id":"65edb2deff3cdfef7108a8f2","slug":"jakhs-team-was-the-winner-in-the-cricket-league-match-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-105655-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: क्रिकेट लीग मैच में जाख की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: क्रिकेट लीग मैच में जाख की टीम रही विजेता
विज्ञापन
नई टिहरी। कोटी काॅलोनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में जाख की टीम ने जीत हासिल की। 22 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
रविवार को पहला मैच व्यापार मंडल कोटी और जाख की टीम के बीच खेला गया। व्यापार मंडल की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इशांत ने 19, दिनेश ने 10 रन बनाए। पूरी टीम 10 ओवर में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाख की टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। दीपक असवाल ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली।
वहीं व्यापार मंडल की ओर से मुकेश ने दो विकेट लिए। कोटी स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक कुलदीप पंवार ने बताया कि कुल 32 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। अब तक 27 मैच खेले जा चुके हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल और शांति प्रसाद भट्ट ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर वोट यूनियन के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी, गब्बर सिंह पंवार, प्रवीन रावत, कंवल अरोड़ा, विनीत रावत, सतीश सिंह, राकेश नेगी, जगदीप पंवार, मूर्ति सिंह पंवार, विकास मौजूद रहे। संवाद