फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ITI suspended clerk arrested with smack

आईटीआई से निलंबित लिपिक स्मैक के साथ गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ITI suspended clerk arrested with smack
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लिपिक वर्ग में कार्यरत एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त यह युवक स्थानीय युवाओं को स्मैक सप्लाई करता था। नशाखोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके युवक से पुलिस पूछताछ कर इस धंधे में लिप्त उसके साथियों की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने ढुंगीधार चेक पोस्ट के पास एक यूटीलिटी से 70 पेटी अवैध बियर बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर भद्रकाली चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान हर्बल गार्डन के समीप शुभम ममगाईं (28) निवासी रानीचौरी थाना चंबा की तलाशी ली गई तो उसके पास से 11.69 ग्राम स्मैक और एक मोटर साइकिल बरामद की गई। स्मैक की कीमत 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी नशे का आदि होने के कारण चंबा आईटीआई से दो साल से निलंबित चल रहा है उसे श्रीनगर अटैच किया गया है। नशाखोरी के आरोप में वह पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सालार रायपुर भगवानपुर हरिद्वार से स्मैक लाकर चंबा आदि क्षेत्र के युवकों को बेचता था। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उससे जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान यहां ढुंगीधार चेक पोस्ट के पास एक यूटीलिटी से 150 पेटी बियर भी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed