{"_id":"5d3738e58ebc3e6c98749153","slug":"investigation-team-created-to-damage-residential-homes-new-tehri-news-drn3139297169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय मकानों के नुकसान को बनाई जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय मकानों के नुकसान को बनाई जांच टीम
Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
ऑल वेदर सड़क निर्माण के दौरान आवासीय मकान को हुए नुकसान की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही कंपनी प्रभावित परिवारों की मदद करेगी।
विज्ञापन
तहसीलदार डीएस भंडारी ने बताया कि रविवार को ऑल वेदर सड़क निर्माण के दौरान बड़ा पत्थर गिरने से एक आवासीय मकान टूट गया था, जबकि दूसरे मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। मकान में निवास कर रहे सदस्यों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि पत्थर गिरने से जो नुकसान हुआ है उसकी जांच के लिए बीआरओ, लोनिवि और राजस्व विभाग की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजा देगी। जरूरत पड़ी तो प्रभावित परिवारों को अन्यत्र बसाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम के निर्णय अनुसार ही सड़क का काम कर रही कंपनी प्रभावितों की मदद करेगी। फिलहाल बीआरओ ने दो परिवारों को टिन शेड बनाकर दिए हैं। प्रभावितों को अन्य जरूरत का सामान भी देने को कहा गया है, जबकि प्रशासन की ओर से 10-10 रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन