फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   International water sports competition begins at Tehri Lake

Tehri News: टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का महा मुकाबला शुरू

Fri, 28 Nov 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 28 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
International water sports competition begins at Tehri Lake
टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता को दीप जलाकर शुभारंभ करते अति​थिगण।
22 देशों के 300 एथलीटों के बीच हो रहा जल क्रीड़ा का रोमांच
विज्ञापन

टीएचडीसी, भारतीय ओलंपिक संघ और आइकेसीए कर रही इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप और वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन
नई टिहरी। टिहरी झील में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो गया है। इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप और चौथे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन टीएचडीसी, भारतीय ओलंपिक संघ और आइकेसीए (इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन) की संयुक्त पहल पर किया जा रहा है।
कयाकिंग एवं केनोइंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। झील को आकर्षक रूप से सजाकर खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। शुक्रवार को कोटीकाॅलोनी में अंतरराष्ट्रीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स का मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एशियन कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.डीके सिंह, टीएचडीसी के सीजीएम एमके सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक उपाध्याय ने कहा कि टिहरी झील साहसिक खेलों का विशिष्ट स्थल बनता जा रहा है। टिहरी वाटर स्पोर्ट्स और 38वें नेशनल गेम्स के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। बीते दिवस केंद्र सरकार के खेल सचिव और उनकी टीम ने टिहरी और कोटेश्वर झील का निरीक्षण कर इसे कॉमनवेल्थ सहित अन्य खेल के आयोजन के लिए चिह्नित किया है जो टिहरी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रावत ने टिहरी झील और नई टिहरी को समन्वय बनाकर पूरे क्षेत्र का विकास करने और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार देने की अपील की। एशियन कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशवाह ने कहा कि वर्ष 2022 से तत्कालीन सीएमडी स्व. आरके विश्नोई के विजन से शुरू हुआ यह सफर अब इंटरनेशनल स्तर पर तक पहुंच गया है।
डॉ. डीके सिंह ने बताया कि इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, फिलीपींस, अर्मेनिया, श्रीलंका, यूक्रेन, हंगरी, यूएई, कजाकिस्तान, ट्यूनेशिया समेत 22 देशों के 300 से अधिक एथलीट कयाकिंग और कैनोइंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस मौके पर एजीएम विजय सहगल, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल,सीआईएसएफ के कमाडेंट गौरव तोमर, मनवीर नेगी, दीपक उनियाल, मनोज राय, टीएस नेगी, गिरीश उनियाल, पदम चमोली, सुरेश आदि मौजूद रहे।




छोलिया नृत्य से किया स्वागत

इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय सहित खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर सहित अन्य अतिथियों का संस्कृति विभाग के कलाकारों ने छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। वहीं नरेंद्र महिला विद्यालय, एनटीआईएस पैन्यूला, विद्या मंदिर, टिहरी बांध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ अतिथियों को स्वागत किया।

टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता को दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथिगण।

टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता को दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथिगण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed