{"_id":"5911f3a34f1c1b231f8516d5","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-three-teachers-absent-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूल से अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 09 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर ब्लाक के इंटर कॉलेज बेरनी के तीन प्रवक्ताओं के स्कूल से नदारद रहने पर डीएम सोनिका ने कोषाधिकारी को एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। डीएम ने तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर ब्लाक की तीन मई को हुई बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने इंटर कॉलेज बेरनी से शिक्षकों के अक्सर स्कूल से नदारद रहने का मामला उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सोनिका ने डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट को विद्यालय का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
चार मई को जब डीईओ बेसिक बिष्ट विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो इस दौरान प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा, पंकज कोठारी, जगदीश प्रसाद लाम्भी अनुपस्थित मिली। निरीक्षण रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तीनों शिक्षकों का चार मई का वेतन रोकने के निर्देश कोषाधिकारी को दिए। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से डीएम ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन