फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions to stop the salary of EE of Irrigation and Rural Works Department

सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 21 Jun 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of EE of Irrigation and Rural Works Department
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग निर्माणाधीन रेल लाइन के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने पूरे किए गए कार्यों का उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अनुपस्थित रहने पर नरेंद्रनगर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब कर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने रेल लाइन परियोजना के तहत बनाई जा रही पेयजल योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी। जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि अटाली, कौडियाला, सिंगटाली, भरपूर और रानीहाट पेयजल योजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लछमोली, कंडार सौंग नहर, अटाली बांयी नहर का काम पूरा कर लिया गया है, अटाली बांयी नहर का कार्य भी 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग को देवप्रयाग में शमशान घाट तक सीसी मार्ग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीओ मनमोहन बिष्ट, बीडीओ जयेंद्र सिंह राणा, रेलवे विकास निगम के डीजीएम सिविल भूपेंद्र सिंह, एसई रूपेश पोखरियाल, डिप्टी मैनेजर अजित सिंह, ईई अर्जुन प्रताप सिंह, ईई सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed