Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions to provide additional vehicles for students in leopard affected areas

Tehri News: गुलदार प्रभावित क्षेत्र में छात्रों के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने के निर्देश

Mon, 21 Oct 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide additional vehicles for students in leopard affected areas
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, लोनिवि, जल संस्थान, वन विभाग और पुनर्वास निदेशालय से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई है। अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर अन्य समस्याएं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में डीएम मयूरी दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने 52 शिकायतें दर्ज कराई। देवेरी मल्ली के क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेंदु उनियाल ने आपदा से काश्तकारों के खेतों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

चंबा के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उनके मकान पर शराब का गोदाम एफएल-2 काफी समय से बंद पड़ा है। उन्होंने गोदाम खाली कराने की मांग की है। जाखणीधार खांदी निवासी परिपूर्णानंद, किशोरी लाल, गोविंदराम मिश्र, नारायण प्रसाद रणाकोटी और जोत सिंह ने मार्च 2023 से अब तक धारकोट डैम रेंज टिपरी में चौकीदार के पद पर दी गई सेवाओं का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैका के उप प्रधान राय सिंह बिष्ट ने प्राथमिक स्कूल किमखेत के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए स्वीकृत धनराशि बढ़ाने की मांग की है। बुडोगी उपला पांगर के ग्रामीणों ने महिला मिलन केंद्र की मरम्मत, आंगन का सौंदर्यीकरण और शौचालय बनाने के लिए धनराशि निर्गत करने की मांग की है।

कुलणा मोलधार निवासी गुड्डू दास ने आवासीय पात्रता मृतक के आश्रितों को आंवटन करने की मांग की है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए सीएम हेल्पलाइन, जिला और राज्य सेक्टर, आपदा क्षति, खनिज न्यास, जल जीवन मिशन की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। डीएम ने भिलंगना ब्लाॅक में गुलदार की मौजूदगी को देखते हुए डीपीआरओ को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने और एसडीएम घनसाली को स्कूली बच्चों के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed