फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Information given on Uniform Civil Code and resources promotion

Tehri News: समान नागरिक संहिता और स्रोतों संवर्धन पर दी जानकारी

Thu, 27 Mar 2025 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 27 Mar 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Information given on Uniform Civil Code and resources promotion
नई टिहरी। पीजी कॉलेज का पांगरखाल में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयं सेवियों को समान नागरिक संहिता, प्राकृतिक जल स्रोत संवर्धन, पहाड़ के पारंपरिक त्योहार, बोली-भाषा और संस्कार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर के तीसरे दिन समान नागरिक संहिता समिति की नोडल अधिकारी डॉ़ वंदना चौहान ने कहा कि प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता में सामाजिक, धार्मिक, अल्पसंख्यकों के अधिकार, आरक्षण, दहेज, संपत्ति का अधिकारी, लिविंग रिलेशनशिप आदि के बारे में स्वयं सेवकों को जानकारी दी। डॉ़ भारती जायसवाल ने शिविर में महिला अधिकार और कानून सुरक्षा के बारे में बताया। डॉ़ हर्षित जोशी ने समान नागरिक संहिता में भविष्य में संभावित बदलावों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने स्वयं सेवकों को ग्रामीण प्रवेश की जानकारी देते हुए पहाड़ के पारंपरिक त्योहार और बोली भाषा को आगे बढ़ाने को कहा। इस मौके पर डॉ़ हंसराज बिष्ट, एनएसएस वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ.आशा डोभाल, डॉ़ मीनाक्षी शर्मा, डॉ़ चंचल गोस्वामी, डॉ़ गीता सैनी, शांति प्रसाद भट्ट, डॉ़ पुष्पा नेगी,डॉ़ उर्वशी कश्यप, डॉ़ आरती उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed