{"_id":"64c3b873f94321e4b5039de4","slug":"information-given-about-the-preparations-of-the-team-of-neck-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1409-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नेक की टीम की तैयारियों को लेकर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नेक की टीम की तैयारियों को लेकर दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर(टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में 30 और 31 अगस्त को प्रस्तावित नेक पीयर टीम (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद)की टीम के दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया कि टीम के निरीक्षण में मानकों में सही पाए जाने पर महाविद्यालय को ग्रेड हासिल होंगे।
शुक्रवार को महाविद्यालय नेक पीयर टीम की प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। नेक सदस्य रहे प्रसिद्ध पादप विज्ञानी एवं पूर्व प्राचार्य गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि टीम अपने दौरे के दौरान आंकड़ों, परिपत्रों और रिकॉर्ड के सत्यापन करती है। इस दौरान आंकडों और साक्ष्यों में अंतर नहीं होना चाहिए। प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने स्लाइड शो के माध्यम से नैक प्रत्यायन और मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण से कॉलेज स्टाफ को तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सपना कश्यप, डॉ. राजपाल रावत, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. सुधारानी, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नताशा, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. उमेश चंद्र मैठाणी, डॉ. इमरान अली, डॉ. विक्रम बत्र्वाल, डॉ. राकेश नौटियाल,डॉ. चेतन भट्ट, डॉ. जितेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद