फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Information about postal ballot given to disabled voters

दिव्यांग मतदाताओं को दी पोस्टल बैलेट की जानकारी

Sat, 15 Jan 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Information about postal ballot given to disabled voters
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में ईवीएम और पोस्टल बैलेट से मतदान का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह ने चौहान ने बताया कि डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 13 दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान की जानकारी मास्टर ट्रेनरों की ओर से दी गई। कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अहम अंग हैं। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या सात हजार से अधिक है, जिनमें सामान्य दिव्यांगजन ईवीएम से भी वोटिंग कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर अरविंद कुमार ने बैलेट पर प्रत्याशी, पार्टी आदि की जानकारी और वोटिंग के तरीके की जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर रैंप और व्हील चेयर की सुविधा दी गई है। कहा कि जल्द ही एक और प्रशिक्षण दिव्यांगजन मतदाताओं को दिया जाएगा। इस मौके पर डीडीआरसी मोहन सिंह रावत, मोहसिन, डीपी उनियाल, याकूब अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed