फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Independence Festival celebrated in Vidya Mandir

विद्या मंदिर में मनाया गया आजादी महोत्सव

Sat, 14 Aug 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Independence Festival celebrated in Vidya Mandir
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नई टिहरी और चंबा उनियालसारी में आजादी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों और आचार्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले महापुरुषों की जीवन गाथा से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने 1947 से 2020 के बीच विज्ञान, क्रीड़ा, शिक्षा, सुरक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने वाले, असहयोग, सत्याग्रह, क्रांतिकारियों के बलिदान, आजाद हिंद फौज, सैनिक युद्ध, स्वतंत्रता के बाद देश की सुरक्षा, पद्म पुरस्कारों के संबंध में जानकारी दी। दूसरी ओर चंबा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वाधीनता संग्राम बलिदानियों को याद किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव गीत की प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आजादी के वीर योद्धाओं को याद कर नमन किया गया। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने बताया कि विद्यालय में एक महीने तक लगतार देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed