फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Indecency with woman Both accused arrested

महिला के साथ अभद्रता करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Indecency with woman Both accused arrested
थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट कर अभद्रता करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। रौणिया गांव के रैका पट्टी की एक महिला ने 31 मार्च को थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पथियाणा निवासी बृजेश उनियाल और भेनगी के योगेश खरोला ने उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सीओ महेश चंद्र बिंजोला को मामले की जांच सौंप थी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापा मारा गया। इस दौरान एक अप्रैल को दोनों आरोपियों को चौंधार के बैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह नेगी, राजकुमार और कुलदीप कुंवर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed