फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Include seven gram panchayats of Katkhet region.

Tehri News: कटखेत क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों को उत्तरकाशी में शामिल करें

Mon, 25 Dec 2023 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
Include seven gram panchayats of Katkhet region.
टिहरी जिले के सीमांत सौंदी गांव को उत्तरकाशी जिले में शामिल करने के बाद अब थौलधार ब्लाॅक के सुदूरवर्ती कटखेत क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों को भी उत्तरकाशी जिले में शामिल किए जाने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक में ग्राम पंचायत कटखेत, बगोन, महेड़ा, दड़माली, बगालचक, गोजमेर और क्यारी-चापड़ा को उत्तरकाशी जिले में शामिल करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें सोबत सिंह पंवार अध्यक्ष और अरविंद सिंह नेगी सचिव मनोनीत किए गए।
विज्ञापन




बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत सिंह पंवार ने कहा कि कटखेत क्षेत्र से नई टिहरी 110 किमी दूर है जबकि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय 48 किमी है। इसी तरह थौलधार ब्लॉक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय कंडीसौड़ , पुलिस थाना, बाल विकास कार्यालय 40 किमी दूर है जबकि उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय कटखेत क्षेत्र से मात्र 20 किमी की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


कटखेत क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय में कामकाज के सिलसिले में जाने-आने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिसमें समय के साथ धन का अनावश्यक व्यय होता है। जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता 1981 से लगातार क्षेत्र को उत्तरकाशी जिले में शामिल करने की मांग कर रही है लेकिन शासन स्तर मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र की इस एक सूत्री मांग के समाधान लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में राजेंद्र जोशी उपाध्यक्ष, बेल सिंह व दिनेश पंवार सह-सचिव, शीशपाल पंवार कोषाध्यक्ष, सुनील डिमरी मंत्री, दिनेश कुमाईं उप मंत्री, प्रधान अनीता, ऊषा प्रधान, रीना प्रधान, शीना, धर्मपाल भंडारी को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed