फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In the girls' category, Ishika emerged victorious, while Himmat won in the boys' category.

Tehri News: बालिका वर्ग में इशिका और बालक में हिम्मत ने मारी बाजी

Wed, 07 Jan 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the girls' category, Ishika emerged victorious, while Himmat won in the boys' category.

विज्ञापन
विजेताओं को विधायक उपाध्याय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार स्टेडियम में विधायक चैंपियन ट्रॉफी के पहले दिन 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिखोलगांव न्याय पंचायत की इशिका पंवार, बालक में चोपड़ियाल गांव के हिम्मत रावत विजेता बने। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को विधायक किशोर उपाध्याय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।




लामरीधार खेल मैदान में बुधवार को जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में विधायक चैंपियन ट्रॉफी का टिहरी विधायक उपाध्याय ने शुभारंभ किया। उन्होंने ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास में लगी हैं। इसके लिए सांसद खेल और विधायक खेल महाकुंभ करवाएं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खेल के साथ अन्य प्रतियोगिताएं संचालित की जा रही है। विधायक ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल की दिशा में भविष्य बनने को कहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वेदिका, सुरभि, शिवानी तथा बालक में ओमिश, आदित्य पेटवाल, आयुष क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर बालिका वर्ग में सुरभि तथा बालक में हिमेश दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका में अंशिका, दिव्यांशी, इशिका पंवार, बालक में हिम्मत रावत, अर्जुन सिंह, अजीत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि गोला फेंक बालक में आयुष, ऋषभ पंवार, जय तड़ियाल बालिका में वेदिका, दिव्यांशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरे स्थान हासिल किया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य गीता देवी, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, गजेंद्र बिष्ट, विपिन डंगवाल, दिनेश सेमवाल, दिनेश रावत, यशपाल रावत,भरत राम बडोनी, मुकेश उनियाल, कमल नयन, अरविंद पंवार, नरेश मोहन भट्ट, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed