फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In the first day, only two sorts mountain.

पहाड़ में पहले दिन मात्र दो नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 20 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Fri, 20 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन

पांच पर्वतीय जिलों की बीस विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को पहले दिन मात्र दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें चमोली जिले में कर्णप्रयाग सीट से भाकपा माले प्रत्याशी इंद्रेश मैखुरी और पौड़ी जिले की श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी धनसिंह रावत ने नामांकन पर्चा भरा है। अन्य 18 सीटों से कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। हालांकि नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


गोपेश्वर। चमोली जिले में कर्णप्रयाग सीट से भाकपा माले प्रत्याशी इंद्रेश मैखुरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। बदरीनाथ से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, बसपा के मुकेश लाल कोषवाल, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी, उक्रांद के देवेंद्र सिंह नेगी ने नामांकन प्रपत्र लिए। निर्दलीय प्रत्याशियों में अरुणा, विनोद फोनिया, चरण सिंह, भवान सिंह और ज्ञानेंद्र खंतवाल ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।
विज्ञापन


थराली से सर्व विकास पार्टी के गणेश कुमार, बसपा के मोहन लाल कन्याल, भाजपा के मगन लाल शाह, उक्रांद के कस्बी लाल शाह, निर्दलीय बलवीर राम व गुड्डू राम, कर्णप्रयाग से उक्रांद के बलवंत सिंह नेगी, भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी तथा निर्दलीय आनंदमणि जोशी और मोहन सिंह नेगी ने नामांकन प्रपत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी। श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. धन सिंह रावत ने नामांकन का एक सेट दाखिल किया। उन्होंने  कहा कि 25 जनवरी को वह नामांकन के तीन सेट और जमा करेंगे।

नई टिहरी। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन 28 उम्मीदवारों ने प्रपत्र खरीदे हैं। देवप्रयाग से 10, टिहरी से सात, धनोल्टी से चार, घनसाली-प्रतापनगर के लिए तीन-तीन और नरेंद्रनगर सीट के लिए एक नामांकन प्रपत्र खरीदा गया।

उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत, कांग्रेस के विजयपाल सजवाण, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका भूपेंद्र चौहान, रतन लाल व बुद्धि लाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप नामांकन पत्र खरीदे। वहीं यमुनोत्री सीट से भाजपा के केदार सिंह रावत, बसपा के राज बहादुर बौद्ध तथा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मानंद विजल्वाण ने नामांकन पत्र खरीदा।
रुद्रप्रयाग। जिले में पहले दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। लिया। प्रपत्र लेने वालों में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत, निर्दलीय कुलदीप रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, लक्ष्मी राणा आदि शामिल हैं।

गोपाल और केदार रावत आज करेंगे नामांकन
उत्तरकाशी/नई टिहरी।
भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत (गंगोत्री) और केदार सिंह रावत (यमुनोत्री) शनिवार (आज) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी मालचंद 25 जनवरी और निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गेश लाल 23 जनवरी को नामांकन करेंगे। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के गंगोत्री सीट से प्रत्याशी बिष्णुपाल सिंह रावत, यमुनोत्री विधानसभा से यूकेडी के प्रत्याशी पुरुषोत्तम उनियाल और गंगोत्री से निर्दलीय प्रत्याशी सूरतराम नौटियाल 24 जनवरी को नामांकन दाखिल करेेंगे।


प्रतापनगर सीट से विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं टिहरी से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी 23 जनवरी, प्रतापनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार 24 जनवरी, टिहरी से पर्यटन मंत्री दिनेश धनै 25 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed