फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In four months, only one kilometer of road could be built.

चार माह में एक किमी सड़क ही बना पाया लोनिवि

Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
In four months, only one kilometer of road could be built.
नरेंद्रनगर ब्लॉक के सीमांत कुखुई गांव के लोगों का सड़क का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। गत वर्ष दिसंबर में प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 44 लाख की धनराशि जारी की थी, लेकिन चार माह में लोनिवि महज एक किमी सड़क का निर्माण ही कर पाया। निर्माण की धीमी गति पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

सीमांत गांव कुखुई को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 2006-07 में चल्दगांव से कुखुई तक 8.80 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। एक करोड़ 39 लाख की लागत से लोनिवि ने साढ़े चार किमी सड़क निर्माण किया था। शेष चार किमी सड़क निर्माण की राह में वन अधिनियम आड़े आने से निर्माण कार्य ठप हो गया था। लंबे इंतजार के बाद दिसंबर 2020 मेें वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सड़क निर्माण को हरी झंडी मिली थी, लेकिन बजट के अभाव में सड़क निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा था। दिसंबर 2021 में सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 44 लाख की धनराशि जारी की, लेकिन पिछले चार माह में लोनिवि सिर्फ एक किमी परिधि में ही सड़क निर्माण शुरू कर पाया है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को पांच से छह किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। गांव के रमेश सिंह नेगी, दिनेश सिंह व धर्म सिंह का कहना है कि सड़क न होने का सबसे अधिक खामियाजा बीमार और बुजुर्ग लोगों को झेलनी पड़ता है।
विज्ञापन

चल्दगांव- कुखुई सड़क पर काम चल रहा है। जनवरी माह में चुनाव आचार संहिता लगने के कारण सिर्फ किमी सड़क का ही टेंडर समय पर हो पाया था। मार्च 2023 तक चल्दगांव- कुखुई सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मो.आरिफ खान, ईई, लोनिवि नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed