फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   illicit liquour found, main culprit absconded

छापे में पांच लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

Fri, 03 Jul 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 03 Jul 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने चमियाला बाजार के पास एक घर से 110 पेटी अवैध शराब बरामद की है। आरोपी फरार है। भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


चमियाला क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से शराब माफिया खुले आम अवैध शराब का कारोबार कर चांदी काट रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चमियाला बाजार के पास श्रीकोट गांव में संजय राणा के घर पर छापामार कर शराब की 110 पेटी पकड़ी।
विज्ञापन


 क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अन्य क्षेत्र में तस्करी कर शराब पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आबकारी और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संजय राणा के घर से पांच लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। लेकिन आरोपी को इसकी भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed