फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If the auction is not cancelled soon, a hunger strike will be held at the Collectorate.

Tehri News: जल्द नीलामी निरस्त नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट में होगा अनशन

Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
If the auction is not cancelled soon, a hunger strike will be held at the Collectorate.
चारागाह भूमि की नीलामी निरस्त करने पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। बौर और राम गांव की करीब 79 नाली चारागाह भूमि की नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन और धरना रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। कहा जब तक नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह निरस्त नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
सुल्याधार में पैतृक भूमि संरक्षण समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सक्षम अधिकारी वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि चारागाह की लगभग 79 नाली भूमि की नीलामी केवल स्थगित करने के नाम पर प्रशासन लोगों को गुमराह कर रहा है, जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध करेंगे। चारागाह भूमि उनकी पुश्तैनी संपत्ति और वर्षों से ग्रामीणों के अधिकार क्षेत्र में रही है। ऐसे में नीलामी प्रक्रिया के बाद अब जांच कराने की बात करना उचित नहीं है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह निरस्त नहीं की गई तो स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में प्रधान यशपाल रावत, जानकी देवी, सौला देवी, उर्मिला देवी, कांता देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, स्वांरी देवी, राखी देवी, सीता, कमला, सुषमा, दिला, सीता, दर्शनी, रंगीली, सुनीता, संगीता, अनीता, उषा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed