फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If pending complaints are not resolved, officers' salaries will be cut: DM

लंबित शिकायतें न सुलझीं तो अफसरों का कटेगा वेतन: डीएम

Mon, 20 Nov 2023 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
If pending complaints are not resolved, officers' salaries will be cut: DM
सरकारी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली समस्याओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। डीएम ने अब ऐसे विभागों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लोगों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराएं। हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले विभागों के अफसरों का अब वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले शिक्षा, वन समेत आदि विभागों को फटकार लगाई। कहा कि सभी अफसर विभागीय स्तर की शिकायतों का उसी समय समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें पोर्टल पर लंबित न हों। लोगों की शिकायतों का समाधान करने के बाद उन्हें भी इसकी सूचना दें। उन्होंने डीडीओ को सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ मनविंदर कौर, सीटीओ गिरीश चंद, सीईओ डीसी गौड़, डीटीओ प्रकाश खत्री, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed