फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Husband sent to jail for suspicious death of wife

पत्नी की संदिग्ध मौत के आरोप में पति को जेल भेजा

Fri, 13 May 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Husband sent to jail for suspicious death of wife
प्रतापनगर ब्लाक के ग्राम कुड़ी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सहित मृतका की सास-ससुर और देवरों के खिलाफ गजा राजस्व पुलिस में विवाहिता की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचक सीओ आरके चमोली ने कहा कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गजा तहसील क्षेत्र के ग्राम नैचोली निवासी सुमेरा देवी ने गजा राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया था, कि 30 अप्रैल को विकास अपनी पत्नी सुनीता देवी (25) और दो बच्चों को मायके से अपने साथ ले गया था। कुछ घंटे बाद विकास ने फोन किया कि सुनीता की तबीयत खराब हो गई है, वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। जब वह खुद बेटी के ससुराल कुड़ी पहुंची तो सुनीता मृत पड़ी थी। मृतका की मां सुमेरा देवी ने विकास, हरीश, त्रिवेंद्र लाल तीनों पुत्र पूरण लाल, पूरण लाल और जलमा देवी पत्नी पूरण लाल सभी निवासी ग्राम कुड़ी पट्टी भदूरा पर बेटी सुनीता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गजा राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद जांच अधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर आरके चमोली ने मृतका के पति विकास को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विवेचक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed