फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Husband and Father-in-Law Arrested in Case of Suspicious Death of Newlywed Woman

Tehri News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 29 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Husband and Father-in-Law Arrested in Case of Suspicious Death of Newlywed Woman
मृतका के पिता ने दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। सांकरी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार सांकरी गांव निवासी गौरव राणा की पत्नी पूनम (22) की 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट निवासी बनौली गांव ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 26 अप्रैल को मृतका के पति गौरव राणा, ससुर कुंवर सिंह राणा और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया कि सास की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और स्पष्टता आएगी जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed