फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hotels and resorts of Dhanaulti, Kanatal and Jadipani packed with tourists

Tehri News: धनोल्टी, काणाताल व जड़ीपानी के होटल, रिजॉर्ट पर्यटकों से पैक

Mon, 25 Dec 2023 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Hotels and resorts of Dhanaulti, Kanatal and Jadipani packed with tourists
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी, काणाताल और बुरांशखंडा सहित कई पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक हो गए हैं। देर शाम तक सैलानी प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन




सोमवार को क्रिसमस पर धनोल्टी में पर्यटकों की खूब चहल पहल दिखाई दी। चंबा-मसूरी फलपट्टी के ठांगधार, काणाताल, बुरांशखंडा में पर्यटकों की खूब भीड़ नजर आई। ठांगधार और जड़ीपानी में बच्चे और बड़ों ने साहसिक खेलों का आनंद लिया। धनोल्टी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने का असर चंबा में भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


धनोल्टी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल बेलवाल ने बताया कि धनोल्टी के करीब 80 फीसदी होटल बुक हो गए। थर्टी फस्ट और नए साल के लिए भी लगातार बुकिंग आ रही है। धनोल्टी इको पार्क के विजय राणा ने बताया कि क्रिसमस पर करीब 1200 से अधिक पर्यटकों और बच्चों ने पार्क का सैर सपाटा किया। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि पर्यटन नगरी में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था चाकचौबंद रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवरियाताल, सारी गांव पहुंचे सैकड़ों पर्यटक



क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों पर्यटक केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी और मद्महेश्वर घाटी के रमणीक स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। सोमवार को देवरियाताल में 200 से अधिक पर्यटक पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों ने ताल का भ्रमण किया। दूसरी तरफ सारी गांव में भी पर्यटकों के पहुंचने से वहां संचालित हो रहे होम स्टे को फुल बुकिंग मिल चुकी है। उधर, चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में भी बीते दो दिनों से 500 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि जहां-जहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed