{"_id":"61c5c183dca3a87f272ba46a","slug":"horticulture-department-is-not-giving-good-quality-seeds-new-tehri-news-drn3996783172","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उद्यान विभाग नहीं दे रहा अच्छी गुणवत्ता के बीज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उद्यान विभाग नहीं दे रहा अच्छी गुणवत्ता के बीज’
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक में उद्यान, सिंचाई, पेयजल और सड़क के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, पीएमजीएसवाई और जल संस्थान के सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने रोष जताया।
ब्लाक सभागार में प्रमुख शिवानी बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाई। प्रमुख बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का तय समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। डीडीओ सुनील कुमार ने समस्याएं सुनते हुए कहा कि मनरेगा योजना से गांव का कायाकल्प किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों को एक विजन के साथ से काम करने की सलाह दी। कहा कि मनरेगा को सिर्फ मजदूरी तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बैठक में जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से दिए जाने वाले बीज की क्वालिटी ठीक नहीं है, जिससे काश्तकारों को मजबूरन प्राइवेट दुकानों से बीज खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कई विभागों के सक्षम अधिकारी न पहुंचने पर रोष जताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट ने कहा कि डोबरा गांव में आलू की फसल चौपट होने से काश्तकारों को नुकसान झेलना पड़ा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए राशन कार्ड नहीं बनने से कई परिवारों को सस्ती राशन से वंचित रहना पड़ रहा है। बैठक में बीडीओ देवकी नंदन बटोला, प्रधान अनिता कोठारी, संजय रावत, भूपेंद्र रावत, मंगली देवी, दिनेश थपलियाल, भगवान सिंह धनोला, पिंकी उनियाल और प्रेमलाल उनियाल आदि मौजूद थे।