फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hill party formed for development

विकास के लिए हुआ पहाड़ी पार्टी का गठन

Fri, 24 Jul 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hill party formed for development
नई टिहरी में जिलाध्यक्ष को प्रमाणपत्र भेंट करते पहाड़ी पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने? - फोटो : NEW TEHRI
पहाड़ी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी ने सुधीर बेलवाल को जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का गठन पहाड़ के समग्र विकास के लिए किया गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पहाड़ी पार्टी का गठन पहाड़ की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 साल में भी भाजपा व कांग्रेस की सरकारें राज्य की पांच प्राथमिकताएं भी तय नहीं कर पाई हैं। अभी तक टिहरी विधानसभा से निर्वाचित विधायक स्वयं का विकास कर गले में विकास का पट्टा लेकर घूम रहे हैं। कहा कि 2022 के चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। त्रिलोक सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी पार्टी आउटसोर्सिंग की नियुक्तियों का पूरी तरह विरोध कर युवाओं को स्थायी नियुक्तियों की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सेवा-टीएसडीसी की शत प्रतिशत धनराशि टिहरी जिले में खर्च करने, 12 प्रतिशत रॉयल्टी की धनराशि का 50 प्रतिशत बांध प्रभावित क्षेत्रों में खर्च करने और टीएचडीसी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तराखंड को देने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने पार्टी का विस्तार करते हुए सुधीर बेलवाल को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह रावत, अनुमोल भंडारी, विनोद नेगी, सरोज पंवार, रीता भंडारी, गीता भंडारी, गीतांजलि, कुसुम बेलवाल, रामदयाल, प्रवीन तोपवाल, राकेश बेलवाल व संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed