फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Heavy vehicular traffic will remain closed at Camptifall and Tapovan on weekends

वीकेंड पर कैंपटीफॉल और तपोवन में बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन

Tue, 17 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicular traffic will remain closed at Camptifall and Tapovan on weekends
वीकेंड पर शनिवार और रविवार को कैंपटी फॉल में प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक और तपोवन क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। चारधाम यात्रा के दौरान कैंपटी फॉल और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। डीएम ने पुलिस से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन भारी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल और तपोवन क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कैंपटी फॉल बाजार की सड़कें संकरी होने के कारण बार-बार वहां जाम लगने की समस्या को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने डीएम को पत्र भेजकर भारी वाहनों का आवागमन बंद करने की संस्तुति भेजी थी। पत्र में एसएसपी ने कहा था कि पर्यटकों की भीड़ बढ़ने और सड़कें संकरी होने के कारण कैंपटी फॉल और तपोवन क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान कैंपटी फॉल बाजार में प्रात:6 से रात्रि 8 बजे तक और तपोवन क्षेत्र में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed