{"_id":"64ea3c1a88aa3ad97004fb28","slug":"haridwar-stood-first-and-tehri-second-in-pm-fasal-bima-yojana-new-tehri-news-c-5-1-drn1020-231708-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पीएम फसल बीमा योजना में हरिद्वार प्रथम और टिहरी द्वितीय रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पीएम फसल बीमा योजना में हरिद्वार प्रथम और टिहरी द्वितीय रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को लाभान्वित करने में हरिद्वार को प्रथम और टिहरी जिले को मध्यम श्रेणी के राज्य के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल हुआ है। नरेंद्रनगर में सीडीओ मनीष कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से निर्गत पुरस्कार प्राप्त करते हुए इसे अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया है।
मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश में राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का सफल क्रियान्वयन कर खरीफ और रबी की फसलों में चयनित बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को लाभ दिया जा रहा है। राज्य में कृषि फसलों धान, मंडुवा, गेहूं, मसूर आदि के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है।
औद्यानिक फसलों आलू, अदरक, टमाटर, फ्रेंचबीन, मिर्च, सेब, आडू, नींबू वर्गीय, आम, लीची, कीवी, मटर के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन 2016 से उत्तराखंड में किया जा रहा है। अब तक प्रदेशभर में 16.75 लाख किसानों की फसलों को बीमित कराकर 572.59 करोड़ का क्लेम 6.36 लाख किसानों को बीमा कंपनियों से बांटा गया है।
विज्ञापन
पीएमएफबीवाई में उत्कृष्ट कार्य के लिए शनिवार को संयुक्त सचिव व सीईओ (पीएमएफबीवाई) कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार रितेश चौहान ने टिहरी और हरिद्वार को मध्यम श्रेणी के राज्य के तहत नरेंद्रनगर में सम्मानित किया। होटल वेस्टिन में 10वीं राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन व 7वीं राष्ट्रीय स्तर की निगरानी समिति की बैठक में टिहरी के सीडीओ मनीष कुमार और हरिद्वार के सीडीओ प्रतीक जैन को सम्मानित किया।