{"_id":"58ff7ea94f1c1b4766c0d617","slug":"handpumps-of-travel-route-will-be-fine-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में ठीक होंगे यात्रा मार्ग के हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में ठीक होंगे यात्रा मार्ग के हैंडपंप
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा मार्ग पर खराब पड़े हैंडपंपों को जल संस्थान ने चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया। अमर उजाला में रंग रोगन करने के बजाय हैंडपंप ठीक कराओ सरकार खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंपों की जांच की।
विज्ञापन
जांच में कुछ हैंडपंप ठीक पाए गए, तो कुछ भी तकनीकी खराबी। दो दिन के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों ने सभी हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति करने का दावा किया है। पेयजल समस्या समाधान के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर और कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
24 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने चारधाम यात्रा मार्ग पर लगे हैंडपंपों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जल संस्थान के ईई नमित रमोला के निर्देश पर सहायक अभियंता राजेंद्र पाल और अवर अभियंता सुमित गुनसोला ने हैंडपंपों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सहायक अभियंता पाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 185 हैंडपंप लगे है। एक-दो हैंडपंपों को छोड़कर अन्य सभी सही पाए गए। कोठियाडा गिरगांव का हैंडपंप गत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिसे निष्प्रयोजित घोषित किया गया है।
बताया कि पेयजल समस्या होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001804100 पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते है। कंट्रोल रूम नंबर 01379-258348 पर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते है।