फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hail damage to crops

ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

Wed, 12 May 2021 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Hail damage to crops
जौनपुर विकास खंड के सकलाना पट्टी के उनियालगांव और चंबा-मसूरी फलपट्टी में बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों से शासन-प्रशासन से फसलों की क्षतिपूर्ति देने की मांग की। अतिवृष्टि से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश से उनियालगांव, मिंगरवाल, भमोरिखाल, टरू, टुटुईचक, कुमाऊं चली आदि गांव में किसानों की आलू, गेंहू, मटर, जौ, गोभी, सेब, आडू, खुमानी, पुलम समेत बागवानी से संबंधित पेड़ और पौधों को भारी क्षति पहुंची है। ग्रामीण विपिन नेगी ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण ग्रामीणों को खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की बेमौसमी सब्जियों, फलों, पौधों को क्षतिग्रस्त पहुंची है। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल ने बताया कि बारिश से गदेरे उफान पर आ गए है। उनियालगांव में जगह-जगह खेतों में मलबा घुस गया है। अतिवृष्टि से गेेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षति का सर्वे कर जल्द किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed