फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Guldar attack injures woman.

गुलदार के हमले से महिला घायल

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Guldar attack injures woman.
गुलदार

चंबा ब्लॉक के तुगोंली गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर एकत्रित ग्रामीणों ने महिला की जान बचाई। वहीं गुलदार ने दोपहर में एक और महिला पर हमला कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे तुंगोली गांव की सोनी देवी पत्नी सौकिना अपने घर के पास ही काम कर रही थी कि घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटना देख परिजनों ने शोर मचाया, तो ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। भीड़ देख गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन


हमले से सोनी देवी के सिर और शरीर पर नाखून के काफी निशान पड़ गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं गुलदार ने दोपहर एक बजे खेतों में काम कर रही खंडकरी गांव की सुलोचना देवी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गांव के राजेंद्र और लोकेंद्र सिंह धनोला ने बताया कि गुलदार कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed