{"_id":"5856c1414f1c1be20ac05f6d","slug":"guerrillas-blew-the-centre-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्लाओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्लाओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने दिल्ली जंतर-मंतर में गुरिल्लाओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता के कारण एक गुरिल्ला की मौत हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
गुरिल्लाओं ने कहा कि वह सरकारी सेवा में शामिल करने के लिए दिल्ली जंतर-मंतर में 22 नवंबर से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगे मानने के बजाए उन पर लाठीचार्ज कर उनकी जान ली जा रही है। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। गुस्साए गुरिल्लाओं ने केंद्र सरकार के विरोध में बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिनेश गैरोला ने कहा कि केंद्र सरकार ने शीघ्र ही गुरिल्लाओं को पूर्वोत्तर राज्यों की भांति सरकारी सेवाओं में लेने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में जगदीश सेमवाल, कमल सिंह सजवाण, हृदयराम सेमवाल, पीतांबर दत्त, सुभद्रा देवी, रजनी नौटियाल, सर्वेश्वरी देवी, राजेंद्र सिंह, रमा देवी, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन