{"_id":"04dec1ce778d7403f1a7598e15f3dced","slug":"green-signal-to-saundi-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदी गांव तक सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदी गांव तक सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी
लंबगांव (टिहरी)
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय से 105 किमी दूर जंगल के बीच बसे सौंदी गांव तक सड़क बनाने के लिए वन विभाग की एनओसी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
उपली रमोली में तीन हजार की आबादी वाले ग्राम सौंदी के लोग वर्षों से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन छह किमी तक पूरा जंगल होने से फॉरेस्ट की एनओसी नहीं मिल पा रही थी। जिससे गांव के लोगों को तीन किमी पैदल नापना पड़ रहा था। यही नहीं ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि लंबी जद्दोजहद के बाद वन विभाग ने सौंदी को सड़क से जोड़ने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मौल्या बैंड से सौंदी तक छह किमी सड़क की डीपीआर तैयार की गई है। रविवार को जब ग्रामीणों को एनओसी मिलने की खबर मिली, तो वे खुशी से झूम उठे। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल चौहान, आनंद पंवार, बद्री पंवार, उम्मेद लाल, सूरत सिंह राणा, कार्तिक लाल, पूर्व प्रधान चैत सिंह, मनोज सिंह आदि ने विधायक का आभार जताया है।