{"_id":"563df22971da11ab88e1dec5db44754c","slug":"gram-congress-ka-gathan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम कांग्रेस के गठन के लिए 350 को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम कांग्रेस के गठन के लिए 350 को सौंपी जिम्मेदारी
नई टिहरी
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए ग्राम कांग्रेस के गठन के लिए 350 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कार्यकर्ता घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस, जन-जन कांग्रेस के नारे के साथ 70 विधानसभा के 10 हजार पोलिंग बूथ के प्रत्येक बूथ पर 10-10 लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन और सड़कों के निर्माण को लेकर केवल घोषणाएं कर रही हैं, लेकिन राज्य सरकार को बजट नहीं दे रही है। उन्होंने टिहरी बांध प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए केंद्र स्तर पर भूमि के प्रस्ताव को भी मंजूरी देने की मांग की।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर ग्राम कांग्रेस कमेटियां, बाजार कमेटियां, बूथ कमेटियां, नगरीय, राजस्व ग्राम कमेटियों का गठन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता बातचीत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 10 पोलिंग बूथ के प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को जोड़कर 70 विधानसभाओं में तीन लाख लोग पार्टी को 2017 में जीत दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के डायरेक्टर बोर्ड में नामित भाजपा नेताओं से केंद्र सरकार के स्तर पर वनभूमि के लंबित खानपुर के 450 हेक्टेयर के प्रस्ताव की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर हरिद्वार अर्द्ध कुंभ, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन सहित सड़कों के निर्माण के लिए बजट न देने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश सचिव राकेश राणा, ज्योति भट्ट आदि मौजूद थे।