फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government should give status of government servant to ASHA workers

आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा दे सरकार

Fri, 23 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Government should give status of government servant to ASHA workers
थत्यूड़ में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
आशा वर्करों ने अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ पहुंची आशाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा देकर न्यूनतम 21 हजार मासिक वेतन देने, आशाओं को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का लाभ देने, कोविड कार्य में लगी सभी आशा वर्करों को 10 हजार मासिक कोरोना भत्ता देकर 50 लाख रुपये का बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने आदि मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। संघ की अध्यक्ष सरिता रावत ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को काम के बदले बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। कई सालों से कार्य करने के बाद भी उनकी मांगों पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों में उपाध्यक्ष विनीता सेमवाल, नीलम नौटियाल, कांता लेखवार, सुधा पंवार, रीना रावत, ललिता रावत, रामेश्वरी नेगी, चंद्रकला सजवाण, नीलम चौहान, हेमलता सेमवाल, देववंती चमोली और लक्ष्मी पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed