फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government should also withdraw the new pension under the agriculture law

कृषि कानून की तहत नई पेंशन भी वापस ले सरकार

Sat, 20 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Government should also withdraw the new pension under the agriculture law
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार से अंशदायी पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना के कारण 60 साल तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का भविष्य सुरिक्षत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों की भांति नई पेंशन कानून को भी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को टिहरी पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि 15 नवंबर को देहरादून में आयोजित रैली के बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री डा. हेमंत पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, जिला सचिव सुशील तिवाड़ी, नीरज नौटियाल, रविंद्र खाती, विनोद भट्ट, संजय घिल्डियाल, शेर सिंह पुंडीर, महावीर भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed