{"_id":"60b2356a8ebc3e00d33f2b75","slug":"government-accused-of-neglecting-villages-new-tehri-news-drn3800161165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया गांवों की उपेक्षा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया गांवों की उपेक्षा करने का आरोप
विज्ञापन
दोगी पट्टी के गांवों की लचर दूर संचार सेवा, अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती न होने और नियमित पानी की आपूर्ति न होने पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने शनिवार से गूलर में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी पट्टी के लोग शनिवार को विकास रयाल के नेतृत्व में गूलर पहुंचे। क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर वहंा पर तीन दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए। कहा कि क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
सिंगटाली और कौड़ियाला सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्या बनी हुई है। शिकायत दर्ज करने के बावजूद नियमित पानी की आपूर्ति के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। धरना देने वालों में गोविंद प्रसाद रतूड़ी, सुनील सिंह राणा, मनीष रावत, दिनेश कबसूड़ी शामिल रहे।