{"_id":"609699ad8ebc3ee1c270a895","slug":"government-accused-of-failure-new-tehri-news-drn378273080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया विफल होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया विफल होने का आरोप
विज्ञापन
वनाधिकार आंदोलन के प्रेरणता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आह्वान पर समर्थकों ने अपने-अपने घरों में एक दिन का उपवास कर सरकार से कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।
शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने बौराड़ी स्थित अपने आवास के बाहर कोरोना संक्रमितों को बेहतर इलाज एवं सुविधाएं देने की मांग को लेकर उपवास पर बैठे। जबकि उनके समर्थन में नई टिहरी, भागीरथीपुरम, चंबा, जाखणीधार, घनसाली, प्रतापनगर, देवप्रयाग समेत जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों मे एक-एक दिन का उपवास किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से निपटने में केंद्र और राज्य सरकार को विफल बताया। परिजन ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, दवाइयों के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार लोगों को सुविधाएं मुहैया नहीं करवा पा रही है। ऐसे में सरकार को कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
धरना देने वालों में शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, शांति प्रसाद भट्ट, मुशर्रफ अली, राजेश्वर बडोनी, सोहनवीर सजवाण, सौरभ तडिय़ाल, राजेंद्र डोभाल, पंकज रतूड़ी, प्रभात उनियाल, कपिल जोशी, नरेश बलोदी, रमेश रतूड़ी, दिनेश सकलानी, सरताज अली, दीपक चमोली, मुकेश लखेड़ा, सुरेश तोपवाल आदि शामिल थे।