फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Good literature is needed to change the society'

‘समाज को बदलने के लिए अच्छे साहित्य की जरूरत’

Wed, 24 Nov 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
'Good literature is needed to change the society'
नई टिहरी में ब्रहकुमारी विवि के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्घांजलि देते। - फोटो : NEW TEHRI
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सुरक्षा सेवा प्रभाग ब्रह्मकुमारी मुख्यालय माउंट आबू की ओर से निकाली गई रैली अभियान दल का बुधवार को नई टिहरी पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान आजादी के आंदोलन में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। स्व: सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि साहित्य से समाज बनता है। मनुष्य के मन को प्रभावित करने में साहित्य की सबसे बड़ी भूमिका होती है। वर्तमान समाज को बदलने के लिए अच्छे साहित्य की जरूरत है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सुरक्षा सेवा प्रभाग रैली का बौराड़ी, नई टिहरी, बादशाहीथौल और चंबा में स्वागत किया गया। अभियान में आए बीके रोहतास ने बताया कि सात नवंबर को यह रैली दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए शुरू हुई थी। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्व: सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी में ब्रह्मकुमारी गढ़वाल क्षेत्र के निदेशक मेहर चंद ने कहा कि सेवा सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। सेवा दिल से होनी चाहिए। समाज को बदलने के लिए अच्छे साहित्य की जरूरत है। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि बाहर की स्वच्छता से पहले मन की स्वच्छता जरूरी है। मन साफ होगा तो आसपास कोई बीमारी नहीं फटकेगी। इस मौके पर बीके अनीता, अनुसूया नौटियाल, जीतराम भट्ट, व्यापार मंडलध्यक्ष ज्योति डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, सुषमा उनियाल, हरिकृष्ण लांबा, कुंभी बाला भट्ट, देवेंद्र गुनसोला, गीता चौहान और दीप्ति नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed