{"_id":"67e3efde4a7ecd8509094de5","slug":"give-cultured-education-to-youth-to-make-them-good-citizens-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111736-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: युवाओं को अच्छा नागरिक बनाने के लिए दें संस्कारवान शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: युवाओं को अच्छा नागरिक बनाने के लिए दें संस्कारवान शिक्षा
Wed, 26 Mar 2025 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
सेमंडीधार इंटर काॅलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं और गायक ने दी प्रस्तुति
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं और लोक गायक सूर्यपाल श्रीवाण ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद्यालय के पुरातन छात्रों का स्वागत किया गया।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार के वार्षिकोत्सव का प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, जाखणीधार की ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा देना शिक्षकों का दायित्व है। शिक्षा के लिए कोई भी परिवार पलायन न करें।
ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्कूलों का ढांचागत विकास के लिए अच्छा प्रयास कर रही है। पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि उनकी इंटर शिक्षा भी इसी विद्यालय से ही हुई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने पीएमश्री स्कूलों की परिकल्पना से अवगत कराया। प्रधानाचार्य विजय श्रीवाण ने स्कूल की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि सभी से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इस मौके पर बीईओ मोनिका बम, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलबर रावत, जिला मंत्री डॉ. बीपी भट्ट, रजनीश नौटियाल, खुशीराम नौटियाल, भागवत भट्ट, जमुना बडोनी, अनिल आर्य, विजय गुसाईं, भगवान पुंडीर, एमपी जोशी आदि मौजूद थे।