फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ghon Gram Panchayat did better work in the field of drinking water and sanitation

Tehri News: घोन ग्राम पंचायत ने पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में किया बेहतर कार्य

Thu, 23 Jan 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Jan 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ghon Gram Panchayat did better work in the field of drinking water and sanitation
राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आमंत्रित हुए ग्राम प्रशासक
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छता अभियान के तहत किए गए सराहनीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इन प्रयासों की बदौलत ग्राम प्रशासक मुकेश दास को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
गत वर्ष ग्राम पंचायत घोन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिससे ग्राम सभा के 340 से अधिक घरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान की गई। घोन ग्राम पंचायत में स्वच्छता के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए हैं। गांव में सार्वजनिक कूड़ाघर, व्यक्तिगत कूड़ादान और पानी निकासी के लिए व्यवस्थित नालियों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक मुकेश दास ने बताया कि घोन ग्राम पंचायत के अंतर्गत घोन तत्ला, मल्ला और लालूरी गांव आते हैं। भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह का आमंत्रण मिलने पर उन्होंने डीएम मयूर दीक्षित, जल निगम चंबा और खंड विकास अधिकारी थौलधार का आभार जताया। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मेरे और गांव के लोगाें के लिए गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार का पत्र मिलने से बेहद उत्साहित हूं। कहा कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयासों ने घोन पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed