फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ghazal, Qawwali and folk songs were played in the cultural evening of Kunjapuri fair.

Tehri News: कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में गजल, कव्वाली और लोकगीतों की रही धूम

Sun, 22 Oct 2023 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ghazal, Qawwali and folk songs were played in the cultural evening of Kunjapuri fair.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में गजल और कव्वाली गायक चांद अफजल कादरी और टीम ने प्रस्तुति दी। विवाद के बीच मेला प्रशासन ने उनका कार्यक्रम सकुशल कराया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक गायकों ने भी दमदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।

शनिवार शाम को नरेंद्रनगर के रामलीला मैदान में कुंजापुरी मेले की 7वीं सांस्कृतिक संध्या में कव्वाली की चांद अफजल कादरी ने प्रस्तुति दी। तय समय की बजाए आयोजक उन्हें रात करीब साढ़े 10 बजे मंच पर लाए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मां कुंजापुरी और नवरात्रि के अवसर पर उनके कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की थी। लेकिन आयोजकों ने सुनियोजित तरीके से उनका कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन

उन्होंने यह देश है वीर जवानों का.., हिंदुस्तान की कसम सहित राधा कृष्ण भजन, मेरी जान जाए वतन के लिए, पनिया भरन को गई मैं, मेरे मौला मेरे अल्लाह, मोहम्मद न होते तो कुछ भी न होता सहित कई प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी। लोक गायक इंदर आर्य, माया उपाध्याय ने क्रीम पाउडर कसके लगूं मैं, मेरु लहंगा, हे मधु, एक केतली चाहा, हे भिना कसकै जाण द्वारहाटा सहित कई प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, खेल समिति के अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, ममता, विनीता, सरिता जोशी, नरपाल सिंह, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed