{"_id":"58d29a054f1c1ba16e1a1f3c","slug":"gas-cylinder-leak-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई टिहरी।
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
गैस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा ब्लॉक के भेटुडी गांव में एक घर में खाना बनाते हुए गैस सिलेंडर लीकेज होने से कीचन का सामान जलकर राख हो गया। भेटुडी गांव के ऋषिराम बहुगुणा ने बीते दिन नया गैस कनेक्शन लिया था।
विज्ञापन
बुधवार दिन में उनकी पत्नी रीता बहुगुणा किचन में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रीता के जोर से चिल्लाने पर परिजन तुरंत किचन में पहुंच गए। परिजनों ने साहस दिखाते हुए आग से लिपटे गैस सिलेंडर को किचन से बाहर फेंक डाला। तब जाकर लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन इसी दौरान किचन का अधिकांश सामान आग से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 से
नई टिहरी। खेल विभाग नरेंद्रनगर की पहल पर 24 मार्च से विकास भवन में प्रात: 11 बजे से दो दिवसीय महिला और पुरूष ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी है।
विज्ञापन