फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gardening is a good means of self-employment, care of plants is necessary

Tehri News: बागवानी स्वरोजगार का अच्छा साधन है, पौधों की देखभाल जरूरी

Sun, 16 Feb 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Feb 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Gardening is a good means of self-employment, care of plants is necessary
उद्यान पंडित पंवार ने काश्तकारों को गोष्ठी में बताएं बागवानी के गुर
विज्ञापन

नैनबाग के पाव गांव में हरेला गांव धाद गोष्ठी का हुआ आयोजन
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग में पाव गांव के नारायणी बागवानी में हरेला गांव धाद संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्यान पंडित कुंदन सिंह पंवार ने काश्तकारों को आडू, पुलम, खुमानी आदि फलदार पौधों की बागवानी करने के गुर बताए। कहा कि बागवानी स्वरोजगार का अच्छा साधन है, लेकिन इसके पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है।

ग्राम पंचायत पाव में नारायणी बागवानी में आयोजित हरेला गांव धाद संस्था की ओर से आयोजित संवाद गोष्ठी में उद्यान पंडित पंवार ने बताया कि उन्होंने 30 वर्ष पूर्व गांव में नारायणी बागवानी की नींव रखी थी। उनकी बागवानी में सेब, आडू, खुमानी, पुलम, नाशपति, अखरोट, कीवी, अमरुद, लीची आदि के विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ़ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन हिमाचल प्रदेश, भारत इटली फल विकास परियोजना ढकरानी देहरादून, राजकीय उद्यान चौबटिया रानीखेत सहित विभिन्न उद्यानों से उन्नत किस्मों के पौधों का बागवानी में रोपण किया है, जिसकी बदोलत आज वह एक सफल उद्यमियों की सूची में शामिल है। पूर्व उद्यान अधिकारी डॉ़ राजेंद्र कुकसाल ने काश्तकारों को बागवानी में अच्छे किस्म के पौधों का रोपण की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरेला गांव धाद संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं, किशन पंवार, चैन सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह मलियाल, राजेश सजवाण, संदीप चौहान, रामचंद्र रावत, राम प्रसाद सेमवाल, सोबन सिंह थुरेटी, सत्ते सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed