फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gangi villagers' anger erupted for electricity and communication

Tehri News: बिजली और संचार के लिए गंगी के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Wed, 20 Nov 2024 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 20 Nov 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Gangi villagers' anger erupted for electricity and communication
घनसाली (टिहरी)। सीमांत गंगी गांव का विद्युतीकरण करने और मोबाइल टावर लगाने की दो सूत्री मांग को लेकर गांव के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जल्द ही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने 25 नवंबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सीमांत गंगी गांव में देवलंग गांव के पूर्व प्रधान शौकिन सिंह भंडारी और चंदला गांव के पूर्व प्रधान गजेंद्र पैन्यूली के नेतृत्व में सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रागंण में पहुंचे। बैठक कर ग्रामीणों ने गांव का विद्युतीकरण नहीं होने पर और क्षेत्र में दूरसंचार सुविधा नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि सीमांत गांव गंगी चीन-तिब्बत की सीमा से सटा हुआ है, लेकिन बिजली और मोबाइल सेवा की सुविधा से पूरा गांव वंचित है। वह कई वर्षों से गांव का विद्युतीकरण करने और मोबाइल सेवा से गांव को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांग को अनदेखा करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बिजली और मोबाइल की सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ देश और दुनिया की जानकारी से दूर है। बताया कि वर्ष 2017-18 में उरेडा ने ग्रामीणों को सोलर लाइट दी गई थी, लेकिन मरम्मत के अभाव में वह खराब हो चुकी है। अंधेरे में रातें गुजारने को वह मजबूर है। मोबाइल सेवा नहीं होने कारण ग्रामीण अपने नाते-रिस्तेदारों से बातचीत तक नहीं कर सकते हैं। उक्त दो सूत्री मांग को लेकर बैठक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके बाद नैन सिंह राणा, धर्म सिंह नेगी, वीर सिंह, प्यार सिंह, बचन सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, पदम सिंह, पूर्ण सिंह, मंगल सिंह, कलम सिंह, सोबत सिंह, कनक सिंह, सोहन सिंह भीम सिंह धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed